राज्य
29-Apr-2026
...


फील्ड ट्रेनर्स ने चार्ज क्र. 19 के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को सुचारू कार्य हेतु दिया प्रशिक्षण भोपाल (ईएमएस) ।जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना कार्य हेतु नगर निगम भोपाल सीमा अंतर्गत आने वाले जोनल/चार्ज कार्यालयों में फील्ड ट्रेनर्स के माध्यम से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण/मकानों की गणना ब्लाकों के गठन पश्चात विभिन्न चार्ज क्षेत्रों में नियुक्त प्रगणकों/पर्यवेक्षकों को फील्ड ट्रेनर्स के माध्यम से सुचारू रूप से नियमानुसार प्रशिक्षण दिये जाने के क्रम में बुधवार को जोन 19 में फील्ड ट्रेनर वीरेन्द्र रामटेके व अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने मानसरोवर डेंटल काॅलेज कोलार रोड में प्रशिक्षण दिया। धर्मेंद्र, 29 अप्रैल, 2026