निगम प्रशासन ने शहर के नागरिकों से की अपील जनगणना केवल जनगणना ही नहीं वर्ष 2047 के विकसित भारत का आधार भी है भोपाल (ईएमएस) ।भारत की सबसे बड़ी जनभागीदारी प्रक्रिया जनगणना-2027 प्रारंभ हो गई है यह प्रक्रिया केवल जन की गणना की प्रक्रिया नहीं बल्कि 2047 के विकसित भारत का आधार है। जनगणना के प्रत्येक चरण में जनगणना करने वाले प्रगणकों एवं जनगणना हेतु आम नागरिकों के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जनगणना कार्य में सहयोग करने और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देने की अपील निगम प्रशासन ने शहर के नागरिकों से की है। नागरिक जनगणना कार्य में सहयोग करते हुए स्व-गणना फार्म में वांछित जानकारी भरकर आॅनलाईन पोर्टल se.census.gov.in से अपनाSE ID प्राप्त करें और जनगणना कार्य हेतु आपके घर आने वाले प्रगणक के साथ SE ID साझा करें। जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाकर प्रत्येक मकान की जानकारी दर्ज की जायेगी साथ ही घर की स्थिति, घर में सुविधाएं एवं मूलभूत जानकारी संकलित की जायेगी और नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी पूरी तरह से गोपनीय व सुरक्षित रखी जायेगी। यह जानकारी केवल राष्ट्र निर्माण में काम आयेगी। जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में प्रारंभ किया जायेगा। निगम प्रशासन ने शहर के नागरिकों से यह अपील की है कि जब प्रगणक आपके घर आये तो उन्हें सही और पूरी जानकारी दे । आपके द्वारा दी गई जानकारी आने वाले कई वर्षों की योजनाओं की दिशा तय करने में उपयोगी सिद्ध होगी।