राज्य
29-Apr-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। गौवंश संरक्षण स्क्वॉड हरिद्वार व लक्सर पुलिस की संयुक्त टीम ने सूचना पर ग्राम गढ़ी संगीपुर लक्सर में छापा मारकर गौकशी का पदार्फाश करते हुए तीन लोगों को दबोचा है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। टीम ने मौके से 105 किलो गौमांस, दो जीवित गौवंशीय पशु और गौकशी में इस्तेमाल उपकरण बरामद किये है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बिंधत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस अब फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। कोतवाली लक्सर पुलिस के मुताबिक गौवंश संरक्षण स्क्वॉड हरिद्वार व लक्सर पुलिस की संयुक्त टीम ने बीती शाम सूचना पर ग्राम गढ़ी संगीपुर में गौकंशी की सूचना पर छापा मार कार्यवाही की गई। टीम ने मौके से गौकंशी करते तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस टीम ने मौके से दो जीवित गौवंशीय पंशु, 105.5 किलो गौमांस और गौकंशी में इस्तेमाल उपकरण बरामद किये है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम सुलेमान पुत्र हय्यात, निवासी ग्राम गढ़ी संगीपुर, लक्सर हरिद्वार, युसफू पुत्र अल्लादिया, निवासी ग्राम गढ़ी संगीपुर, लक्सर हरिद्वार और सहजाद पुत्र मुनफैत, निवासी ग्राम गढ़ी संगीपुर, लक्सर हरिद्वार बताया है। आरोपियों ने फरार हुए आरोपी की भी जानकारी पुलिस टीम को दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। (फोटो-19) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/29 अप्रैल 2026