क्षेत्रीय
ग्वालियर (ईएमएस)। शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय में बच्चों के समग्र विकास के उद्देश्य से समर कैंप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 1 मई से शुरू होगा। इसके लिए 14 मई तक रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। कैंप में 5 से 14 वर्ष तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। इसमें उन्हें पोस्टर प्रतियोगिता, क्ले मॉडलिंग, हुला-हूप, स्पून-लेमन रेस, कहानी सुनाना, बोर्ड गेम्स, ट्रेजर हंट, आर्ट एंड क्राफ्ट और विज्ञान प्रयोग जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी। कैंप का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। यह कैंप बच्चों के लिए फ्री है। साथ ही यह पुस्तकालय के चिल्ड्रन कॉर्नर में कराया जाएगा।