क्षेत्रीय
30-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस)। आत्महत्या के एक सनसनीखेज मामले में अपने जन्म के एक दिन पहले छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य एक पारिवारिक शादी में गए हुए थे और वे लौटने के दौरान उसके लिए केक तथा उपहार लेकर आए थे। लेकिन घर पर उसके फंदे पर लटका पाया। घटना छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार वंशिका पिता मिश्रीलाल बरोले उम्र सोलह वर्ष जो कि कक्षा 11 वीं की छात्रा थी। उसने अपने पिता से जन्म दिन पर कपड़े खरीदने के लिए 5 हजार रुपए मांगे थे, पिता ने 3 हजार रुपए देते हुए कहा कि अभी उनके पास इतने ही पैसे हैं। इसी बात को लेकर वह नाराज हो गई थी। वंशिका के पिता ऑटो मैकेनिक हैं और आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। कल परिवार में एक शादी थी, जिसमें उसकी मां, बहनें और अन्य सदस्य शामिल होने गए थे, लेकिन वंशिका ने जाने से इनकार कर दिया और घर पर ही रुक गई। जब रात में परिवार वापस लौटा तो वंशिका घर में फंदे पर लटकी मिली। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा कार्रवाई शुरू कर दी है। - 30 अप्रैल 2026