इन्दौर (ईएमएस) 1996 में स्थापित संस्था सुरभि संगीत द्वारा एक समारोह आयोजित कर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र दे सम्मानित करने के साथ अपना 30वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। समारोह में हर्षित स्वर्णकार के नए गीत राहियां की प्रस्तुति भी दी गई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। इस दौरान श्री एस रिकॉर्ड के आयोजक हर्षित स्वर्णकार ने ऑनलाइन सिंगिंग प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन भी किया, जिसके ऑडिशन शीघ्र शुरू होने वाले हैं। संस्था निदेशक निपुणा शर्मा के अनुसार समारोह में संगीत शिक्षक कुलदीप शर्मा के निर्देशन में प्रशिक्षित भूमिका, तनिष्का, यशस्वी, रश्मि, गीतांश, माधव, ऑरा, टियाना, रिद्धिमा और अदिति सहित लगभग 37 विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया। संचालन रितेश ने किया तथा उपनिदेशक ज्योति शर्मा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आनंद पुरोहित/ 30 अप्रैल 2026