मिर्जापुर (ईएमएस)। सीटी ब्लाक पूर्व ग्राम प्रधान एवं जिले के बडे खनिज कारोबारी राजा दूबे के छोटे सुपुत्र सूरज दूबे के बैवाहिक कार्यक्रम के लिए बुधवार को बर छेकईया कार्यक्रम पूरे बैदिक रीति रिवाज से श्री राजा दूबे के पैतृक गांव बैसुकिया के राधा कृष्ण मंदिर परिसर से सामाजिक रीति रिवाज से संपन्न हुआ। बताते चले की उक्त मांगलिक कार्यक्रम समारोह पूर्वक काशी एवं विन्ध्य छेत्र के विद्वान कथा वाचक एवं आचार्य सुधाकर महराज के द्वारा मंत्रोचार के बीच विधिवत संपन्न हुआ। कन्या पंछ के मझवा विधान सभा से कांग्रेस प्रत्यासी रहे मझवां ब्लाक से जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे के पौत्री के साथ बर छेकईया कार्यक्रम समारोह पूर्वक संपन्न हुआ है। उक्त अवसर पर भारी भीड के मद्दे नजर रखते हुए कोतवाली देहात के प्रभारी निरीछक अमित कुमार मिश्र पुलिस टीम सहित मौजूद रहे। भारी संख्या मे गणमान्य लोगो मे मझवा ब्लाक प्रमुख रहे लाखन सिंह स्वतंत्रता सेनानी एवं बापू उपरौध इण्टर मीडिएट कालेज ऐडेड के प्रवंधक कृष्ण कान्त दूबे,कांग्रेस नेता राम शृंगार दूबे आदि लोगो के अलावा भारी संख्या मे लोगो ने उपस्थित होकर बर बधू के परिणय के पूर्व आशिवर्चन दिया। उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है। - 30 अप्रैल /2026