राष्ट्रीय
30-Apr-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए भुज-कोलकाता, राजकोट-कोलकाता साबरमती-हावड़ा एवं वटवा-हावड़ा के बीच वन वे स्पेशल ट्रेनें विशेष किराये पर चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण निम्नानुसार है: 1. ट्रेन संख्या 09401 भुज – कोलकाता वन-वे स्पेशल ट्रेन संख्या 09401 भुज–कोलकाता वन-वे स्पेशल 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को भुज से 15:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 15.10 बजे कोलकाता पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में गांधीधाम, भचाऊ, पालनपुर, आबू रोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, इदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, अभयपुर, जमालपुर, शिवसागर रोड, भागलपुर, कहलगाँव, साहिबगंज, बडहरवा,रामपुर हाट, वर्धमान एवं बैंडेल स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में स्लीपर तथा सामान्य श्रेणी कोच रहेंगे। 2. ट्रेन संख्या 09501 राजकोट – कोलकाता वन-वे स्पेशल ट्रेन संख्या 09501 राजकोट–कोलकाता वन-वे स्पेशल 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को राजकोट से 17:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 17:10 बजे कोलकाता पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में वांकानेर, सुरेंद्रनगर, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, इदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, अभयपुर, जमालपुर, शिवसागर रोड, भागलपुर, कहलगाँव, साहिबगंज, साहिबगंज, बडहरवा,रामपुर हाट, वर्धमान एवं बैंडेल स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में स्लीपर तथा सामान्य श्रेणी कोच रहेंगे। 3. ट्रेन संख्या 09403 साबरमती – हावड़ा वन-वे स्पेशल ट्रेन संख्या 09403 साबरमती–हावड़ा जंक्शन वन-वे स्पेशल 01 मई 2026 (शुक्रवार) को साबरमती से 18:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 15:30 बजे हावड़ा जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, इदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, अभयपुर, जमालपुर, शिवसागर रोड, भागलपुर, कहलगाँव, साहिबगंज, साहिबगंज, बडहरवा,रामपुर हाट, वर्धमान एवं बैंडेल स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में स्लीपर तथा सामान्य श्रेणी कोच रहेंगे। 4. ट्रेन संख्या 09481 वटवा – हावड़ा वन-वे स्पेशल • ट्रेन संख्या 09481 वटवा–हावड़ा वन-वे समर स्पेशल 01 मई 2026 (शुक्रवार) को वटवा से 16:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 10:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन छायापुरी, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बिना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल तथा दुर्गापुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में स्लीपर,द्वितीय श्रेणी चेयरकार तथा सामान्य श्रेणी कोच रहेंगे। ट्रेन संख्या 09401,09501,09403 एवं 09481की बुकिंग दिनांक 30.04.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारंभ होगी। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं संरचना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। सतीश/30 अप्रैल