क्षेत्रीय
30-Apr-2026
...


बेगूसराय, (ईएमएस)। बेगूसराय में तेज आंधी-तूफान के दौरान दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र के चट्टी रोड पर अचानक मौसम बिगड़ने के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। इसी दौरान एक कच्ची दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चट्टी रोड निवासी बजरंगी सोनी के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक आंधी-तूफान से बचने के लिए दीवार के पास खड़ा था, तभी तेज हवा के दबाव से दीवार अचानक ढह गई और वह उसके नीचे दब गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मलबे से बाहर निकाला और तुरंत बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। - ३० अप्रैल/२०२६/ईएमएस