राज्य
30-Apr-2026


जबलपुर (ईएमएस)। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में 31 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शि‍विर का आयोजन 1 मई से रामपुर स्थि‍त पाण्डुताल मैदान में प्रारंभ हो रहा है। शिविर का उद्घाटन 1 मई को प्रात: 7 बजे होगा। शिविर का उद्घाटन केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव एफके मेश्राम करेंगे। इस शि‍विर में विद्युत कंपनियों के कार्मिकों के बच्चों के अलावा उनके आश्रित बच्चे भी भाग ले सकेंगे। शि‍विर में 13 खेलों का प्रशि‍क्षण दिया जाएगा। पारम्परिक खेलों के अतिरिक्त शूटिंग व एरोबिक्स की प्रश‍िक्षण देने की व्यवस्था की गई है। सुनील साहू / मोनिका / 30 अप्रैल 2026/ 05.47