राज्य
30-Apr-2026


मेरठ (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। परिजनों के मुताबिक, बुधवार दोपहर लड़की घर से बाहर सब्जी लेने गई थी कि तभी वहीं मोहल्ले में रहने वाले उवैश और उसके साथी सुहेल ने उसे जबरन टेंपो में बैठा लिया और बिजली बंबा बाईपास के पास जंगल में ले गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे जबरन बीयर पिलाई और नशे की हालत में मुख्य आरोपी उवैश (23) ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि देर रात पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। कोतवाली क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी उवैश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया और वारदात में इस्तेमाल टेंपो की भी तलाश की जा रही है। जितेन्द्र 30 अप्रैल 2026