राज्य
30-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के राम लोहिया अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र परिसर में अस्पताल में भर्ती 32 वर्षीय महिला द्वारा आत्मदाह का प्रयास किया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, घटना का कारण अभी तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है। बताया गया कि महिला वार्ड नंबर पांच में भर्ती एक मरीज थी और घटना के समय वह अस्पताल स्थित केंद्र परिसर में थी। महिला के आग लगाने के बाद वहां पर चीख-पुकार मच गई। सिक्योरिटी गार्ड अजय ने तुरंत आग बुझाकर उसे बचाया। घटना की सूचना उसके पति और न्यू बिल्डिंग के सुपरवाइजर को दी गई। पुलिस को सूचित कर दिया गया है और आगे की जांच चल रही है। अस्पताल प्रशासन ने अभी घटना को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। और न ही कोई सुसाइड नोट सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे मानसिक तनाव, पारिवारिक समस्या, स्वास्थ्य संबंधी कोई गंभीर मुद्दा या कोई अन्य व्यक्तिगत कारण हो। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/30/अप्रैल /2026