राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्वी दिल्ली की कोंडली विधानसभा क्षेत्र से आप विधायक कुलदीप कुमार को अज्ञात नंबर से मिली हत्या की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। आप विधायक ने कल्याणपुरी थाने में इसे लेकर शिकायत दी है। इससे पहले भी विधायक को फोन पर धमकी मिल चुकी है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/30/अप्रैल /2026