राष्ट्रीय
बेंगलुरु,(ईएमएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कर्नाटक में अभी कोई मुख्यमंत्री नहीं बदला जाएगा। कर्नाटक राज्य में नेतृत्व का मुद्दा जल्द ही सुलझ जाएगा। कांग्रेस प्रमुख का बयान पार्टी और राजनीतिक हलकों में उन अटकलों के बीच आया है कि 4 मई के बाद नेतृत्व परिवर्तन और कैबिनेट में फेरबदल पर फैसला हो सकता है। बेंगलुरू में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, यहां पहले से ही एक मुख्यमंत्री है। अगर सोनिया, राहुल गांधी और मुझे मिलकर बदलाव की दिशा में कोई फैसला लेना है, तब इसमें थोड़ा समय लगेगा। आशीष दुबे / 30 अप्रैल 2026