राज्य
30-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) चतुर्थ जिला स्तरीय रोलर स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में इंदौर के अमय स्पीड स्केटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपनी रफ्तार और कौशल का लोहा मनवाते हुए एकेडमी का नाम रोशन किया है। चैतन्य टेक्नो स्कूल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में एकेडमी के स्केटर्स ने विभिन्न आयु वर्गों में 14 स्वर्ण, 6 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 21 पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। स्पर्धा में कौशिक मोहंती, दीया मोदी, शुभी जैन, मुजतबा अहमद, तक्षील कापरेले, मोक्ष लिंबासिया, सारा सिमरन, यहवी चौधरी, अमाइरा शेख, श्रेयांश सोनी, अदीफा खान और उमैज़ा खान ने पदक जीते। आनंद पुरोहित/ 30 अप्रैल 2026