कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर कोरबा जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण हेतु “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनता को समयबद्ध सेवाएँ प्रदान करने और योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कुल 37 शिविरों का विस्तृत कैलेंडर जारी किया गया है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को क्लस्टर प्रभारी बनाते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि राज्य शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप आमजन की समस्याओं के समयबद्ध और प्रभावी निराकरण हेतु विशेष जन समस्या निवारण शिविरों के आयोजन किया जा रहा है. सुशासन तिहार 2026 अभियान के तहत आयोजित इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य पारदर्शी और त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराना है, जिससे सुशासन के मूल आधार को सुदृढ़ किया जा सके। 30 अप्रैल / मित्तल