राज्य
30-Apr-2026
...


-आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर गोगो पेपर जप्त करने में मिली सफलता दो स्थानों पर पान दुकान संचालकों पर छापेमारी की कार्यवाही कर गोगो पेपर किया जप्तl भोपाल (ईएमएस) । शहर में प्रतिबंधित गोगो स्मोकिंग कोन, रोलिंग पेपर, परफेक्ट रोल, बेचने बाले अपराधियो पर नियंत्रण हेतु एवं अपराधियो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देश दिये गये हैं lउक्त निर्देश के पालन मे एक विशेष टीम का गठन किया था । उक्त तारतम्य मे पुलिस उपायुक्त जोन-01 अखिल पटेल, अति.पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमति रश्मि अग्रवाल दुबे के मार्गदर्शन मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज उमेश तिवारी के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा 02 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने मे सफलता प्राप्त हुई है । 29/04/26 को हबीबगंज पुलिस व्दारा विशेष अभियान चलाकर प्रतिबंधित गोगो, स्मोकिंग कोन बेचने वालो के विरुद्ध कार्यवाही हेतु मुखविर की सूचना पर 10 नम्बर फुलवारी के अन्दर आल-इन-वन पान भंडार पर गोगो, स्मोकिंग कोन बेचते मिला जिससे उक्त गोगो, स्मोकिंग कोन के संबंध में पूछताछ किया जिसने कोई संतोष जनक जबाब नही दिया उक्त दुकान वाले से नाम पूछने पर अपना नाम पवन कुमार साहू पिता छदामीलाल साहू उम्र 32 वर्ष निवासी म.न 02 गली नं. 02 दशमेश नगर अशोका गार्डन भोपाल बताया गया तथा 10 नंबर मनोहर डेयरी के सामने चौरसिया पान भंडार के संचालक का नाम/पता पुछने पर उसने अपना नाम रामस्वरूप चौरसिया पिता मोहनलाल चौरसिया उम्र 39 वर्ष निवासी म.न 27,28 पुरुषोतम नगर सेमराकला अशोका गार्डन भोपाल बताया गया। उनके कब्जे से दुकान की तलाशी ली जाने पर दुकान के अंदर STASH-PRO के कुल 62 नग GOGO पेपर के 32 नग, BONGCHIE के कुल 12 नग, गोगो पेपर के कुल 10 नग एंव को-एन-को के 28 नग मिले जिस संबंध में पंचनामा तैयार किया गया। दुकान में मिले सामान के विक्रय पर प्रतिवंबंध के संबंध में आदेश क्रंमाक पु०आयु०/पु०उपा०/आसू 0 सुरक्षा/भो/आ0/13/2026 दिनाँक 24.04.26 पर आदेश जारी किया गया है उक्त आदेश से पालन में आरोपीगणो के विरुद्ध अप.क्र. 266/26 धारा 223(ए) बीएनएस, अप.क्र. 267/26 धारा 223(ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीवद्ध कर कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई आरोपीगणों से गोगो पेपर खरीदफरोख के संबंध में पूछताछ की जा रही है । जप्त माल - STASH-PRO के कुल 62 नग GOGO पेपर के 32 नग, BONGCHIE के कुल 12 नग, गोगो पेपर के कुल 10 नग एंव को-एन-को के 28 नग निरीक्षक संजीव चौकसे, निरीक्षक (टू.आईसी.) नीतू कुंसारिया, उ.नि. अखिलेश त्रिपाठी प्र.आर. राघवेन्द्र भास्कर, आर. रामनरेश किरार, आर. कंचन यादव, आर राकेश भारद्वाज,मआर अनीता अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही। जुनेद/30 अप्रैल2026