राज्य
30-Apr-2026


इन्दौर (ईएमएस) हाई कोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 25 हजार की ठगी के मामले में पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार स्वामी निवासी तलावली चांदा ने शिकायत दर्ज कराते बताया कि गत वर्ष फरवरी में उसकी लक्ष्मण मेहरा से हुई थी उसने खुद को हाई कोर्ट से जुड़ा बताते हुए कहा था कि कोर्ट में सहायक क्लर्क की भर्ती निकली है। वह उसकी नौकरी लगवा सकता है। इसके बाद लक्ष्मण ने उससे ऑफलाइन फॉर्म भरवाया और नौकरी लगाने के नाम पर 25 हजार रुपए लेते हुए कहा कि छह महीने में नौकरी लग जाएगी। इसके बाद लक्ष्मण ने उसको गीता भवन बुलाया और जॉइनिंग लेटर दे दिया। जब वह लेटर को लेकर हाई कोर्ट पहुंचा, तो वह फर्जी निकला। शिकायत के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी लक्ष्मण की तलाश शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 30 अप्रैल 2026