धौलपुर(ईएमएस)। धौलपुर जिले के बसई डांग थाना क्षेत्र के चंदीलपुरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान नेग की राशि को लेकर हुए विवाद के बाद दुल्हनों के घर पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। यह घटना चंदीलपुरा गांव में पंजाब सिंह की 2 पोतियों के विवाह समारोह के बाद हुई। दोनों दुल्हन की बारात 26 अप्रैल की रात को चंदेलपुरा पहुंची थी। 26 अप्रैल की रात और 27 अप्रैल की सुबह दोनों दुल्हन की शादी हुई। 27 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे जब दोनों दुल्हन की विदाई हो रही थी, तब नेग की राशि दी गई। वर पक्ष ने दुल्हनों के महावर लगाने और अन्य रस्मों के लिए नाई को 5100 रुपए का नेग दिया था। वर और वधू पक्ष के लोग विदाई के समय मौजूद थे, तब यह नेग दिया गया। जिसको लेकर गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने विवाद खड़ा कर दिया। विनोद उपाध्याय / 30 अप्रैल, 2026