राजगढ़(ईएमएस)l मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिला समन्वयक महेश सौराष्ट्रीय, स्वच्छ भारत मिशन एवं जिला समन्वयक डॉ. रामगोपाल नागर भूजल वैज्ञानिक लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग द्वारा जिला पंचायत सभागृह में जल जीवन मिशन अंतर्गत एकल नलजल योजना में पेयजल स्रोत नलकूप के आसपास साफ सफाई एवं पानी की टंकी की वर्ष में दो बार साफ सफाई की जानकारी दी गई। साथ ही नलकूप पेयजल स्रोतों के दीर्घायु बनाने हेतु रिचार्ज शाफ्ट रिचार्ज पिट संरचनाओं बनाने में पंचायतों में जनभागीदारी एवं सेल्फ हेल्प ग्रुप की सहायता से वर्षा जल को भूगर्भ में रीचार्ज करने हेतु भी प्रशिक्षण दिया। ब्लॉक समन्वय द्वारा एफ टी किट से जल परीक्षण किस प्रकार करना है, प्रशिक्षण दिया गया। नलजल योजनाओं के सफल संचालन में सेल्फ हेल्प ग्रुप का अहम रोल होता है तथा शुद्ध पेयजल स्रोत का भी लगातार एफ.टी.के. के माध्यम से पानी की जांच का तरीका बताया गया। -निखिल/राजगढ़/1/5/2026