क्षेत्रीय
01-May-2026
...


मिर्जापुर (ईएमएस)। मादक पदार्थों के विनष्टीकरण निस्तारण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत जनपद के 02 थानों पर पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के 04 अभियोगों में बरामद कुल 53.900 किग्रा गांजा का नियमानुसार कराया गया विनष्टीकरण। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अभियोगों में बरामद मादक पदार्थों के विनष्टीकरण निस्तारण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के क्रम में अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के नेतृत्व में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में मादक पदार्थों के कुल 04 अभियोगों से संबंधित माल अनुमानित कीमत करीब ₹13 लाख 47 हजार 500 का निस्तारण/विनिष्टीकरण कराया गया। जनपद के थाना हलिया पर पंजीकृत 03 एवं थाना चील्ह पर पंजीकृत 01 (कुल 04 अभियोगों) से सम्बंधित कुल 53.900 किग्रा अवैध गांजा का विनष्टीकरण किया गया। उक्त विनष्टीकरण निस्तारण मानक के अनुसार जनपद प्रयागराज के थाना हण्डिया क्षेत्र अन्तर्गत धानूपुर में स्थित संगम मेडिसर्व प्राइवेट लिमिटेड के इन्सिनेटर के माध्यम से कराया गया। - 01 मई 26