क्षेत्रीय
01-May-2026
...


दंतेवाड़ा (ईएमएस)। जिले में पुलिस ने ‘इया आपलो सामान निया’ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए आम लोगों के गुम हुए मोबाइल और संपत्ति को वापस लौटाया है। इस अभियान के जरिए कुल 141 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए, जिनकी अनुमानित कीमत 31 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार वर्मन और साइबर सेल नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह के मार्गदर्शन में चलाया गया। पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से न सिर्फ दंतेवाड़ा जिले बल्कि उत्तरप्रदेश और आसपास के जिलों जगदलपुर, सुकमा, बीजापुर और कोंडागांव से भी गुम मोबाइल बरामद किए।दंतेवाड़ा पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए सायबर हेल्पलाइन नंबर 9479151665 जारी किया है। इसके अलावा 1930 हेल्पलाइन और cybercrime@gov.इन ईमेल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पुलिस ने सायबर हेल्पलाइन दंतेवाड़ा नाम से व्हाट्सएप सेवा भी शुरू की है, जहां लोग सीधे अपनी शिकायत भेज सकते हैं। शिकायत दर्ज होने पर आवेदक को व्हाट्सएप के जरिए एक्नॉलेजमेंट नंबर दिया जाएगा। साइबर अपराधों से बचाव के लिए “सायबर संगवारी दंतेवाड़ा” नामक व्हाट्सएप चैनल भी शुरू किया गया है, जिसमें रोजाना सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी। दंतेवाड़ा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज, लिंक या बैंक/सोशल मीडिया गतिविधि की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। - (ईएमएस) 01 मई 2026