“अनेकता में एकता — राष्ट्रीय एकता का संदेश” जबलपुर (ईएमएस)। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का आयोजन दिनांक 1 मई को टाउन हॉल स्थित गांधी भवन में संपन्न हुआ। यह आयोजन जबलपुर शहर जिला स्वतंत्रता संग्राम प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष राजेन्द्र ‘रज्जू’ सराफ के संयोजन में आयोजित किया गया, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशज एवं उत्तराधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोज नामदेव, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद जैन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रीति चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश पटेल, निर्मल चंद जैन, आशोक यादव, जग्गू विश्वकर्मा, पवन सोनी, गणेश केशरवानी, मदन मोहन राय, विष्णु विनोदिया, अरुण राजनेकर, श्याम सोलंकी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सेनानी परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” का आयोजन प्रत्येक माह की प्रथम तिथि को प्रातः 10:00 बजे स्वतंत्रता संग्राम परिवार प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों पर किया जाएगा। सुनील साहू / मोनिका / 01 मई 2026/ 02.45