क्षेत्रीय
01-May-2026


बिलासपुर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में पूरे प्रदेश में 1 मई से शुरू हो रहा है सुशासन तिहार 2026, जिसके तहत बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 8 जोन क्षेत्रों के अंतर्गत सभी वार्डों के लिए 1 मई से 8 जून तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से आमजन के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। विदित है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में में सुशासन तिहार-2026 का आयोजन किया जा रहा है। सभी जोन अंतर्गत अलग-अलग वार्डों के लिए अलग-अलग तिथि में शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसका समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। यह तिहार प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सरकार शासन के प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, प्रभावशीलता और जन-हितैषी प्रशासन की स्थापना को लेकर कटिबद्ध है। इस तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन सीधे आम जनता से जुडकऱ, उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य करेगा। सुशासन तिहार-2026 के आयोजन के उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है। बिलासपुर नगरीय निकाय क्षेत्र में सुशासन तिहार 2026 के नोडल ऑफिसर अपर आयुक्त खजांची कुम्हार को बनाया गया है और सभी जोन कमिश्नर सहायक नोडल ऑफिसर रहेंगे, मुख्य अभियंता राजकुमार मिश्रा, अधीक्षण अभियंता एसपी साहू और उपायुक्त श्रीमती दीपिका भगत सहायक नोडल ऑफिसर बनाए गए है,इसके अलावा सभी शिविर के लिए जोन कमिश्नर प्रभारी बनाए गए है। इन स्थानों में लगेगा शिविर 4 मई: जोन क्रमांक 2- वार्ड 5,6,7,8,स्वामी आत्मानंद हायर सेकण्डरी स्कूल तिफरा बिलासपुर 5 मई: जोन क्रमांक 3-वार्ड 15,16,17, नर्मदा नगर सामुदायिक भवन, बिलासपुर 6 मई: जोन क्रमांक 4- वार्ड 23,24 डॉ. भीमराव अम्बेडकर शा.उ. मा. विद्यालय, मगरपारा बिलासपुर 7 मई: जोन क्रमांक 5- वार्ड 30,35,36पुत्री शाला, जूना बिलासपुर 8 मई: जोन क्रमांक 6- वार्ड 38,39,41 गुजराती समाज भवन टिकरापारा, बिलासपुर 11 मई: जोन क्रमांक 7- वार्ड 47, 48. 51, 52 हरश्रृंगार सामुदायिक भवन, राजकिशोर नगर, बिलासपुर 12 मई: जोन क्रमांक 8- वार्ड 59, 60, 61, 62 पं. रामदुलारे स्वामी आत्मानंद स्कूल, मुक्तिधाम सरकण्डा के सामने, बिलासपुर 13 मई: जोन क्रमांक 1-वार्ड 3,4शास. पूर्व माध्य. शाला अमेरी, बिलासपुर 14 मई: जोन क्रमांक 2- वार्ड क्रमांक 9, पानी टंकी के पास परसदा बिलासपुर 15 मई: जोन क्रमांक 3- वार्ड 19, 20,21,25, 26 गजानंद मंदिर परिसर (परिजात एक्सटेंशन), बिलासपुर 18 मई: जोन क्रमांक 4-वार्ड 24,26 रमजानी बाबा बाड़ा, तालापारा, बिलासपुर 19 मई: जोन क्रमांक 5-वार्ड 31, 32, 40 शहीद विनोद चौबे सामुदायिक भवन, सरजू बगीचा, बिलासपुर 20 मई: जोन क्रमांक 6- वार्ड 42, 43 हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक भवन देवरीखुर्द, बिलासपुर 21 मई: जोन क्रमांक 7-वार्ड 49, 50, 53, 54, 55 हाई स्कूल, चिंगराजपारा, बिलासपुर 22 मई: जोन क्रमांक 8- वार्ड,63,64, 65, 66 शहीद अविनाश शर्मा स्वामी आत्मानंद कन्या उ.मा.शाला, नूतन चौक सरकण्डा के पास, बिलासपुर 25 मई: जोन क्रमांक 1- वार्ड 13, 14 माता चौरा वार्ड कार्यालय के पास, बिलासपुर 26 मई: जोन क्रमांक 2-वार्ड 10, 11, 12 पुराना नगर पंचायत भवन सिरगिट्टी, बिलासपुर 28 मई: जोन क्रमांक 3-वार्ड 18, 22 तिलक नगर सामुदायिक भवन, बिलासपुर 29 मई: जोन क्रमांक 4-वार्ड 27, 28, 29 एल.-2, दुर्गा पण्डाल के पास, बिलासपुर 3 जून: जोन क्रमांक 5- वार्ड 33, 34, 37 डी.पी. विप्र महाविद्यालय, बिलासपुर 4 जून: जोन क्रमांक 6-वार्ड 44, 45, 46, 69, 70 सिंधु समाज सामुदायिक भवन हेमुनगर, बिलासपुर 5 जून: जोन क्रमांक 7- वार्ड 56, 57, 58 वार्ड क्रमांक दयानंद सेवा धाम भवन, बिलासपुर 8 जून: जोन क्रमांक 8-वार्ड 67, 68 परशुराम भवन के.पी.एस. स्कूल के पास कोनी, बिलासपुर मनोज राज 01 मई 2026