क्षेत्रीय
01-May-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। शहर के मंगला चौक स्थित दुर्गा पूजा उत्सव समिति से जुड़ी महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। चैतन्य झांकी में देवी स्वरूप निभाने वाली आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों में से एक की शादी तय होने पर समिति की महिलाओं ने स्वेच्छा से आर्थिक और सामग्री सहयोग प्रदान किया। समिति की बहनों ने मिलकर कन्या के लिए आर्थिक सहयोग के रूप में 7100 रुपये नकद राशि एकत्रित कर उसकी माता को सौंपी। इसके साथ ही विवाह के लिए आवश्यक कई घरेलू सामग्री भी भेंट की गई। जरूरी सामानों का किया गया वितरण कन्या को बेडशीट, बर्तन, चप्पल, सोप, वॉटर बॉटल, साड़ी, सुहाग का सामान, रजाई, डिनर सेट सहित अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं प्रदान की गईं। इस सहयोग से कन्या का परिवार काफी भावुक और प्रसन्न नजर आया। समिति की इस पहल को नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। महिलाओं के सामूहिक प्रयास से यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश गया। समिति ने जताया आभार समिति की अध्यक्ष मधु बगडिय़ा, सचिव रंजना अग्रवाल और कोषाध्यक्ष तान्या जाजोदिया सहित महिला सशक्तिकरण प्रमुख सीमा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल और साधना अग्रवाल ने सभी सहयोगी बहनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही यह पुनीत कार्य संभव हो सका। - 01 मई 2026