क्षेत्रीय
01-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। सीमापुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक युवक ने अपने ही ससुर की चाकू से कई वार करके बेरहमी से हत्या कर दी। ससुर का कसूर इतना था कि उन्होंने बेटी को दामाद से पीटने से बचाया था। जरा सी बात पर भड़के दामाद ने पहले ससुर को थप्पड़ मारा। उसके बाद उन्हें पहली मंजिल से घसीटते हुए नीचे गली तक ले गया, जहां उसे चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर जान ले ली। आरोप है युवक पहली मंजिल से घसीटते हुए नीचे लाया और गली में चाकू से वार कर दिए। मृतक की पहचान राम जतन (50) के रूप में हुई है। सीमापुरी थाना ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के बाद से दामाद फरार है। रामजतन परिवार के साथ सीमापुरी में रहते हैं। वीरवार को उनकी बेटी नंदनी अपने पति संदीप के साथ मायके आइ हुई थी। रात को किसी बात पर संदीप अपनी पत्नी को पीटने लगा। राम जतन ने अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की। इससे संदीप भड़क गया। - नई दिल्ली/ईएमएस/01/ मई/2026