नई दिल्ली (ईएमएस)। साथियों के साथ मिलकर पिस्टल दिखाकर नाबालिग का यौन शौषण करने वाले भगोड़ा घोषित आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान पालम के गुलजार उर्फ सोनू के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर उसके तीन साथियों अजय, नीरज और कमल को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, गुलजार लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था और कोर्ट ने उसे बीते वर्ष 15 दिसंबर को भगोड़ा घोषित किया था। उपायुक्त पंकज कुमार के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम गंभीर अपराधों में शामिल भगोड़े और फरार अपराधियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार काम कर रही थी। इसी बीच आरोपी गुलजार को पकड़ने के लिए एसीपी उमेश बर्थवाल की देखरेख में और इंस्पेक्टर योगेश और इंस्पेक्टर विनोद यादव की देख-रेख में टीम गठित की गई। पांच अक्टूबर 2024 को एक नाबालिग लड़के के साथ चार लोगों, अजय, नीरज, कमल और गुलजार ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए बेरहमी से यौन शौषण किया था। गुलजार ने पिस्टल तानकर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी, जबकि नीरज ने पीड़ित के सिर, पेट, पीठ और प्राइवेट पार्ट्स पर ब्लेड से कई बार हमला। - ईएमएस/01/ मई/2026