क्षेत्रीय
01-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली-एनसीआर में कल हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आईएमडी ने अगले 7 दिनों तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी, बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक कई राज्यों में मौसम यू-टर्न लेगा। वहीं, राजस्थान और विदर्भ में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में कल आंधी और बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और पिछले कई दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। कल दिल्ली-एनसीआर, यूपी सहित कई राज्यों में ओलावृष्टि भी हुई। आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली का मौसम साफ रहेगा और दिन के समय हल्की धूप रहने का अनुमान है। आज बारिश के आसार नहीं हैं। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी ने 30 अप्रैल की रात जारी अपने ताजा मौसम बुलेटिन में देश के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। वहीं कुछ राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर भी देखने को मिल सकता है। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में ये बदलाव हो रहा है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/ मई/2026