नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली हाई कोर्ट में सरकारी स्कूलों में किताबों की देरी पर सुनवाई हुई। दिल्ली सरकार ने आश्वासन दिया है कि गर्मी की छुट्टियों से पहले सभी छात्रों को किताबें मिल जाएंगी। दिल्ली हाई कोर्ट में सरकारी स्कूलों में बच्चों को समय पर किताबें न मिलने के मुद्दे पर सुनवाई हुई। इस दौरान दिल्ली सरकार ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि गर्मी की छुट्टियों से पहले सभी छात्रों को उनकी किताबें मिल जाएंगी। यह याचिका एनजीओ सोशल ज्यूरिस्ट की ओर से दायर की गई है।।एनजीओ ने शिक्षा सचिव पर अदालत के 2024 के आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए अवमानना कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को नोटिस जारी किया और सरकार की तरफ से दिए गए आश्वासन को रिकॉर्ड पर लिया। एनजीओ की ओर से वकील अशोक अग्रवाल ने कहा कि 1 अप्रैल से शुरू हुए नए सत्र के बावजूद कक्षा 1 से 8 तक के लाखों छात्रों को अब तक किताबें नहीं मिली हैं, जिससे उनकी पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/ मई/2026