क्षेत्रीय
01-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। सिहोरा और पाटन थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के दो मामले प्रकाश में आए हैं| इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई| सिहोरा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार शर्मा कालोनी गोसलपुर निवासी 25 वर्षीय अमन कोरी अपने चचेरे भाई 32 वर्षीय जितेंद्र तुतवाय के साथ गत रात 10 बजे बाईक से अपनी पत्नी को लेने कटनी जा रहा था| जैसे ही रात 1 बजे पंचवटी ढाबा सिहोरा के पास पहुंचे तभी जबलपुर तरफ से कटनी की ओर जा रही एक कार क्रमांक एमपी 22 सीए 0355 के चालक ने अमन कोरी की मोटर सायकिल में पीछे से टक्कर मार दी जिससे अमन कोरी मोटर सायकिल सहित रोड पर गिर गया और उसके हाथ पैरों व सिर में गंभीर चोटे आ गयी| घायल अमन को उपचार हेतु सिहोरा लेकर आए, जहां डाक्टर ने चैक कर अमन कोरी को मृत घोषित कर दिया। इसी तरह पाटन में बनवार तिराहे पर सिविल लाईन निवासी 38 वर्षीय एफआरव्ही वाहन चालक राजेश उर्फ राजा बर्मन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, पास की उसकी क्षतिग्रस्त बाईक पड़ी थी| सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेश उर्फ राजा बर्मन को उपचार के लिए पाटन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने चैक कर राजेश उर्फ राजा बर्मन को मृत घोषित कर दिया। सुनील साहू / मोनिका / 01 मई 2026/ 04.38