क्षेत्रीय
01-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। बोधित्सव डॉ. बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर संयुक्त जयंती महोत्सव समिति और विश्वदीप बुद्ध विहार रामपुर छापर जबलपुर के तत्वाधान में 1 मई को विश्वगुरू तथागत गौतम बुद्ध की 2570 वी त्रिगुण पावन पूर्णिमा (जयंती) बड़ी धूम-धाम से मनाई गई। बुद्ध विहार में रंग-बिरंगी लाईटों और उपासिकाओं ने रंगोली बनाई। विश्वगुरु तथागत बुद्ध के पास रंग-बिरंगी फूलों से सजाया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष आयुष्मान टी.डी.हुमने. ने पंचशील ध्वजारोहण एवं विश्वगुरू तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर मोमबत्ती एवं अगरबत्ती प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित किया और उपाध्यक्ष आयुष्मान सिद्धार्थ खरे ने विश्वरत्न बोधिसत्व डॉ. बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम अध्यक्ष कृपा खरे और कार्यक्रम सचिव आयुष्मति बन्दना गायकवाड ने विश्वगुरू तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। वहीं उपासिकाओं में विश्वगुरू तथागत गौतम बुद्ध की वन्दना एवं परित्राणा पाठ किया। गौतम बुद्ध की जयंती पर खीर एवं फल का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन नीलेश सोमकुंवर ने किया। सुरेन्द्र इंगले, नीलेश सोमकुंवर, आनन्द कालपाण्डे, धर्मेन्द्र तांबे, सतीश तभाने, वीरेन्द्र बौद्ध, अनिता काम्बले, निधी तंभाने, मीना खापर्डे, सुजाता इंगले, दीपक मेश्राम, धर्मशील चाटे, दीपक वानखे सिद्धार्थ उरकुडे, वीरेन्द्र बौद्ध, विजय धाबर्डे, चन्द्रकला ढोके, रेखा वालके, सुनीता शेन्डे, मीना खापर्डे, अनिता जनव देवेन्द्र मडके, वीरेन्द्र बौद्ध आदि मौजूद रहे। सुनील साहू / मोनिका / 01 मई 2026