क्षेत्रीय
01-May-2026
...


- बजरंग दल ने किया विधि विधान से अंतिम संस्कार कोरबा (ईएमएस) कोरबा शहर के निहारिका कोसाबाड़ी मुख्य मार्ग क्षेत्र अंतर्गत प्रभात डेयरी के पास 11केवी विद्युत करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक वन्यप्राणी की मृत्यु हो गई। जिसकी जानकारी वहां उपस्थित लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को दे दी। साथ ही इसकी जानकारी गौ सेवकों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को भी दी गई। जानकारी के अनुसार सूचना पर गौ सेवको एवं बजरंग दल के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और विधि-विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। शव वाहन नहीं होने पर खुद की वाहन में उठाकर अंतिम संस्कार किया गया।गौ सेवकों और बजरंग दल के इस कार्य को लेकर लोगों ने जमकर सराहना की। - 01 मई