क्षेत्रीय
01-May-2026
...


मण्डला (ईएमएस)। जिला पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंडला द्वारा भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए पशुओं को लू से बचाने के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। उपसंचालक पशुपालन ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के कारण पशुओं के बीमार पड़ने और दूध उत्पादन में कमी आने की आशंका बढ़ जाती है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। विभाग ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं की सुरक्षा के लिए पशुओं को छायादार स्थान पर रखें, 24 घंटे ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराएं, पानी में हल्का नमक या इलेक्ट्रोलाइट मिलाना लाभकारी होगा, पशुओं को खुले और हवादार स्थान में रखें, संभव हो तो पंखे या एग्जॉस्ट की व्यवस्था करें, दिन में 2-3 बार पानी का छिड़काव करें और फर्श को गीला रखें, पशुओं को सुबह और शाम ठंडे समय में ही आहार दें तथा आहार में हरा चारा, मिनरल मिक्सचर और नमक शामिल करें, गौशाला की नियमित साफ-सफाई करें, दोपहर के समय पशुओं को बाहर न निकालें क्‍योंकि आजकल गर्मी का प्रकोप एवं गर्म हवा के थपेडों से जानवरों में विकृति बढने की सम्‍भावनाएं बनी रहती हैं तथा इससे उनके स्‍वास्‍थ्‍य पर भी विपरीत प्रभाव पड सकता है एवं पशुओं में लू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क करें एवं उचित देखभाल जारी रखें ताकि पशुओं को गर्मी से बचाया जा सके। इन सावधानियों को अपनाकर पशुओं को गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाया जा सकता है और उत्पादन क्षमता को बनाए रखा जा सकता है। - ईएमएस / 01 मई 2026