क्षेत्रीय
02-May-2026
...


कोरबा (ईएमएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना दीपका कोयला खदान में कोयला की ओवरलोडिंग कर कंपनी को चपत लगाने का मामला प्रकाश में आया है। सुरक्षा व्यवस्था में लगी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की यूनिट ने जांच पड़ताल के दौरान चार गाडियां पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया हैं। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की। इस मामले को कोयला चोरी से जोडकर देखा जा रहा है। बताया जा रहा हैं की सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना दीपका कोयला खदान में इस प्रकार की गतिविधियां काफी समय से चलती रही है। अधिकारियों की आंख में धूल झोंक कर कॉल लिफ्टर और उनकी टीम निर्धारित आवंटित मात्र से ज्यादा कोयला की लोडिंग कर लेती है। सिस्टम से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका भी ऐसे कार्यों को आसान करती है। जानकारी के अनुसार एक निजी कंपनी के द्वारा लगाए गए डीओ के नाम पर बड़ी गड़बड़ी की गई। दीपका माइंस के एक लोडिंग पॉइंट से कोल लिफ्टर व उनके लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से तीन ट्रेलर मे डीओ में तय मात्रा से अधिक कोयला की लोडिंग कर दी। कोयला की यह मात्रा लाखों में बताई गई। इस प्वाइंट से जब ये वाहन अगले वेस्टिनेशन के लिए रवाना किए गए तो मात्रा के सही वजन की बारी थी। यहां पर चौकसी के लिए व्यवस्थाएं की गई है। सीआईएसएफ की टीम मौके पर मौजूद है। पता चला कि यहीं पर संबंधित तीन ट्रेलर में कोयला की ओवर लोडिंग का पता चला। फौरीतौर पर गाडियों के डीओ की जांच की गई तो जांच एजेंसी के कान खड़े हो गए। वाहनों में ओवरलोड कोयला होने के बारे में तत्काल संज्ञान लिया गया और सेल्स डिपार्टमेंट से लेकर प्रबंधन को अवगत कराया गया। सीआईएसएफ ने प्रारंभिक तौर पर एक लोडर सहित तीन ट्रेलर को अपने कब्जे में लिया। जिन लोगों की भूमिका थी उन्हें भी उठा लिया गया। इसके साथ ही औपचारिक लिखा-पढ़ी की गई और इसकी सूचना दीपका पुलिस को दी गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण में कुल 6 लोगों की भूमिका स्पष्ट हुई है और उन्हें कब्जे में लिया गया है। सभी चार गाडियों को सीआईएसएफ ने हमारे सुपुर्द किया है। उक्तानुसार इस मामले में अगली कार्यवाही की जा रही है। बीएनएस की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रकरण में कार्यवाही की जाएगी। - 02 मई