राज्य
02-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) भाजपा संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत, जिला प्रभारी शैलेंद्र डागा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा की मौजूदगी में भाजपा जिला इंदौर ग्रामीण की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है इस बात को मजबूती से रखा गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को रावत ने कहा कि जो पदाधिकारी काम नहीं कर रहे हैं या बैठकों में नहीं आते है उनसे बात करें। बैठक में सांसद शंकर लालवानी, विधायक मधु वर्मा, उषा ठाकुर, गोपालसिंह चौधरी, कंचनसिंह चौहान, घनश्याम नारोलिया, अशोक यादव, रामविलास पटेल, महामंत्री रामस्वरूप गहलोत, अंतर दयाल, जनपद अध्यक्ष सरदार मालवीय, विश्वजीतसिंह सिसोदिया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पूंजालाल निनामा के किया। आभार महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. किरण सूर्यवंशी ने माना। आनंद पुरोहित/ 02 मई 2026