भोपाल (ईएमएस)। मध्य प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब वर्ष में दो बार प्रवेश की व्यवस्था लागू की जा रही है। तकनीकी शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है, जिसके तहत एडमिशन जुलाई और जनवरी सत्र में होंगे। इस नई व्यवस्था के लिए राजीव गाँधी प्राउद्योगिकी विश्वविद्यालया (आरजीपीवी) द्वारा गाइडलाइन तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य कॉलेजों में खाली सीटों को भरना और प्रवेश प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाना है। जुलाई सत्र में अधिकांश सीटों पर प्रवेश होगा, जबकि खाली सीटें जनवरी सत्र में भरी जाएंगी। इससे छात्रों को अतिरिक्त अवसर मिलेगा और कॉलेजों में सीटें खाली रहने की समस्या कम होगी। हालांकि, विशेषज्ञों ने प्लेसमेंट और शैक्षणिक समन्वय को लेकर कुछ चुनौतियों की भी आशंका जताई है। एसजे/ 2 मई /2026