जबलपुर (ईएमएस)। धर्म, अध्यात्म, वेद के विद्वान रहे डॉक्टर चतुर्वेदी, संस्कारधानी में आचार्य चतुर्वेदी महोत्सव होना चाहिए उक्त वक्तव्य महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अपने उद्बोधन में रखे,अवसर था, धर्माचार्य, शिक्षाविद् स्मृति शेष आचार्य कृष्णकांत चतुर्वेदी चौक के लोकार्पण समारोह का जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, एवं अध्यक्ष आशीष दुबे सांसद रहे। सारस्वत अतिथि ने कहा डॉ कृष्णकांत चतुर्वेदी संस्कृत के गौरव के रूप में सदैव याद किए जाएंगे| आयोजन में विशिष्ट अतिथि रिंकुज विज, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा रहे, पार्षद रजनी कोरी, डॉ विजय कुमार तिवारी,डॉ कृष्णकांत चतुर्वेदी चौराहे लोकार्पण समारोह में मंगल भाव श्री रामलीला समिति गढ़ा के संयोजक अशोक मनोध्याय एवं विवेकानंद वार्ड की पार्षद सोनिया रंजीत सिंह ने व्यक्त किए, सभी अतिथियों का स्वागत,शाल एवं श्रीफल से किया गया, समारोह का शुभारंभ डॉ रानू रूही द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। डॉ चंद्रा चतुर्वेदी ने कहा कि, इस चौराहे की परिकल्पना सर्वप्रथम प्रसंग के संस्थापक इंजीनियर विनोद नयन ने डॉ कृष्णकांत चतुर्वेदी के स्मृति दिवस पर रखी थी और इस दुर्लभ कार्य के लिए सभी साहित्यकारों के साथ आपस में विचार विमर्श कर शासन के सहयोग से पूर्ण कराया,यह नगर के लिए गौरव का विषय है| परिवार से इंजीनियर श्याम बहादुर चतुर्वेदी, अभिजित चतुर्वेदी, विवेक चतुर्वेदी, दिव्या शर्मा ने सभी का स्वागत किया,डॉ मकबूल अली कादरी, डॉ रानू रूही, बसंत शर्मा, डॉ विनीता पाण्डेय विनीत,डॉ विनोद बाजपेई,का विशेष सहयोग रहा| कार्यक्रम का संचालन प्रसंग संस्था के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार इंजीनियर विनोद नयन ने एवं आभार प्रदर्शन डॉ चंद्रा चतुर्वेदी ने किया। सुनील साहू / मोनिका / 02 मई 2026