- आवारा कुत्ते के काटने से शरीर में फैल गया था रैबीज का संक्रमण - भोंकने के साथ ही मुंह से लार गिराने लगा था मृतक, तब एम्स में कराया भर्ती भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल में स्थित एम्स हॉस्टपिटल के मेडिकल वार्ड में भर्ती रेबीज के मरीज द्वारा वार्ड की खिड़की से छलांग लगाकर आत्महत्या किये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। नीचे गिरने पर उसके दोनों हाथ व पैर टूट गए थे। अस्पताल में कुछ देर चले के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बागसेवनिया पुलिस के अनुसार विदिशा जिले के इकोदिया गांव थाना नटेरन के रहने वाले कमल सिंह पिता बलराम सिंह (24) को बीती 5 मार्च को गांव में ही मोहल्ले के आवारा कुत्ते ने उसके दाहिने हाथ में काट लिया था। कुत्ते के काटने पर उसके हाथ से थोड़ा खून निकला और उस समय कोई तकलीफ न होने पर कमल सिंह ने लापरवाही बरतते हुए डॉक्टर को नहीं दिखाया और न ही रेबीज का इंजेक्शन लगवाया। घटना के कुछ दिन बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसने स्थानीय अस्पताल में दिखाया जहॉ डॉक्टरो ने उसे बताया गया कि एंटी रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगने के कारण उसके शरीर में संक्रमण फैल गया और उसे रेबीज हो गया। रेबीज होने के कारण वह अजीब हरकतें करते हुए भोंकने के साथ ही मुंह से लार गिरा रहा था। हालत अधिक बिगड़ने वर परिजनों ने उसे 30 अप्रैल को इलाज के लिये एम्स में भर्ती करा दिया। उसे अस्पताल की पहली मंजिल पर बने मेडिकल वार्ड के आईसोलेशन वार्ड में रखा गया था। गुरुवार रात वह वार्ड के स्टॉफ की नजर से बचते हुए खिड़की के पास पहुंचा और नीचे छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने के कारण उसके दोनों हाथ-पैर टूट गए। उसका एम्स में ही इलाज शुरु किया गया लेकिर थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंपते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। जुनेद / 2 मई