क्षेत्रीय
02-May-2026
...


- इनोवा, एक्सयूवी सहित 5 वाहन जप्त - कारो को सरकारी विभाग मे किराए पर लगवाने का देते थे झासा - टीकमगढ़, सागर, दमोह से गाड़िया लाकर भोपाल में बेच देते भोपाल(ईएमएस)। शहर की अयोध्यानगर थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को बेनकाब किया है, जो टीकमगढ़, सागर, दमोह मे देहात इलाके के लोगो को निशाना बनाकर उनकी गाडियो को सरकारी विभाग मे मोटे किराए पर लगवाने का झाँसा देकर गाड़ियां लेते और उन्हे भोपाल लेकर आ जाते थे। यहॉ आरोपी खरीददार को मजबूरी बताकर इन वाहनो को सस्ते दामो पर बेच देते थे। टीम ने एक आरोपी को दबोचकर उसकी निशानदेही पर इनोवा, एक्सयूवी सहित 80 लाख कीमत के पॉच चार पहिया वाहन जप्त किये है। जानकारी के अनुसार बीती 12 अप्रैल 26 को टीकमगढ निवासी फरियादी मनोज मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की आरोपी आलोक चौबे ने उनकी महिन्द्रा एक्सयूवी कार एयरपोर्ट पर 45 हजार रुपये महीने पर किराये से चलवाने का झांसा देकर एग्रीमेंट कर गाड़ी ले ली थी। इसके साथ ही आरोपी ने उनसे गाड़ी लगाने के लिए गारंटी के तौर पर बतौर जमानत 35 हजार रूपये भी लिए। आरोपी आलोक उनकी गाड़ी को टीकमगढ़ से भोपाल लेकर आया और पहले महिने में किराया भी भेजा। लेकिन इसके बाद उसने किराया देना बंद कर दिया। जब मनोज ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपी आलोक ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर उनकी गाड़ी कहीं बेच दी है। फरियारदी की शिकायत पर पुलिस ने आलोक चौबे और उसके साथी अरविन्द के खिलाफ मामला कायम कर उसकी तलाश शुरु की। आखिकार पुलिस ने फरार आरोपी आलोक चौबे पिता मुन्नालाल चौबे (250 निवासी, खउमुलया कोलार रोड अमरावत, भोपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी आलोक ने खुलासा किया की उसने अपने अन्य साथी नर्मदा, अरविंद मिश्रा के साथ मिलकर फरियादी मनोज के साथ ही अन्य लोगो से उनके वाहन किराए पर लगाने के नाम पर टीकमगढ़ से भोपाल लाकर सस्ते दामों पर अन्य व्यक्ति को बेच दिये है। उसकी निशादेही पर पुलिस ने बेची गई महिन्द्रा एक्सयूव्ही, 2 बुलेरो, 2 इनोवा सहित पॉच चार पहिया वाहन जब्त किये है। मामले में पुलिस अन्य फरार आरोपियो के साथ ही गिरफ्त में आये आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही हैं। पुलिस ने बताया की 10वीं तक पढ़ा आरोपी आलोक चौबे प्रायवेट काम करता है, जिससे आगे की पूछताछ में इसी तरह की अन्य वारदातो का खुलासा होने की संभावना है। जुनेद / 2 मई