क्षेत्रीय
02-May-2026
...


- परिजन कुल्हाड़ी सिर पर गिरने का कहकर करते रहे पुलिस को गुमराह - पारिवारिक विवाद में हुई वारदात, पीएम रिर्पोट में हुआ खुलासा भोपाल(ईएमएस)। देहात इलाके के नजीराबाद थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में वृद्ध पिता ने अपने बेटे पर कुल्हाड़ी से घातक वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। शुरुआती जॉच में मृतक के परिजन पुलिस को गुमराह करते हुए सिर पर कुल्हाड़ी गिरने से उसकी मौत होने की बात कहते रहे। बाद में सामने आई पीएम रिपोर्ट और अन्य लोगों के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय भगवान सिंह ग्राम बहरावल में रहता था। 31 मार्च को उसकी पीठ में कुल्हाड़ी लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया था बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस टीम को शुरुआती जॉच में परिजनों ने बताया था कि वेल्डिंग करते समय उसके सिर पर कुल्हाड़ी गिर गई थी। पुलिस ने पूरे मामले की बारीकी से छानबीन की तब सामने आया की उसके 77 वर्षीय पिता गंगाराम ने सिर पर कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या की है। घटना वाले दिन मृतक भगवान सिंह के माता-पिता के बीच किसी बात को विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर बेटे भगवान सिंह ने अपने पिता से दुर्व्यवहार करते हुए आपत्तिजनक बातें कह दी। इससे गुस्सा होकर पिता गंगाराम ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर उस पर वार कर दिया था। आसपास के लोगों के बयानों से भी पूरे मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने पिता गंगाराम विश्वकर्मा पिता मुंशीलाल विश्वकर्मा (77) को के खिलाफ हत्या का मामला कायम कर उसे खेत पर मकान से गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए आगे की जॉच शुरु कर दी है। जुनेद / 2 मई