क्षेत्रीय
02-May-2026
...


- दिल्ली का तस्कर भोपाल लाकर करता था सप्लाई भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच टीम ने ढाई लाख के एमडी ड्रग्स के साथ दो अंर्तराज्यीय ड्रग तस्करो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियो में एक दिल्ली का रहने वाला है, जो अपने साथी तस्कर कोमाल की सप्लाई करने के लिये भोपाल आता था। तस्करो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कायम कर पुलिस उनसे आगे की पूछताछ कर रही है। क्राइम ब्रांच एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हएु बताया की टीम को मुखबिर से सूचना मिली एमपी नगर क्षेत्र में स्थित मेट्रो ब्रिज के पास ग्राउंड, जोन-1 में एक सदिंग्ध युवक एमडी ड्रग्स की सप्लाई देने के लिये किसी का इंतजार कर रहा है। खबर मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया, पूछताछ में उसकी पहचान माणिक लाल पिता सुरेश साह (25) निवासी शास्त्री नगर, नई दिल्ली हाल पता गोविंद गार्डन, भोपाल के रुप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास 23.14 ग्राम एमडी ड्रग्स रखा मिला। पुलिस ने माणिक लाल से आगे की पूछताछ की जिसमें उसने खुलासा किया की उसने रिहान नामक युवक को भोपाल में एमडी बेची है। इसके बाद टीम ने रिहान पिता बिलाल (27) निवासी, पीरगेट,थाना कोतवाली को भी धर दबोचा। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। तस्करो की अपराधिक कुंडली खंगालने के साथ ही पुलिस उनके नेटवर्क के तार खंगालने में जुटी है। जुनेद / 2 मई