ग्वालियर ( ईएमएस ) | स्वच्छता केवल आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। हम अपने घर, विद्यालय और आसपास को साफ रखकर बीमारियों से बच सकते हैं। कचरा सही स्थान पर डालें, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। मिलकर हम स्वच्छ, सुंदर शहर बना सकते हैं। उक्ताश्य के उद्यानिकी मंत्री मध्य प्रदेश शासन नारायण सिंह कुशवाहा ने नगर निगम ग्वालियर आयोजित देश का सबसे बड़ा स्वच्छता संवाद के दौरान आम नागरिकों से चर्चा करते हुए व्यक्त किया कि जैसे हम अपने शरीर और घर को साफ सुथरा स्वच्छ रखने हैं इस तरह अपने गली मोहल्ले को स्वच्छ रखें एवं कचरा दूर टू डोर गाड़ी में ही डालें। नगर निगम ग्वालियर द्वारा ग्वालियर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न वार्डों मंे किया जा रहा है। जिसके तहत आज छत्री मंडी स्थित लेडीज पार्क में आयोजित स्वच्छता संवाद कार्यक्रम के दौरान उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, वार्ड 41 पार्षद मोहित जाट, वार्ड 40 पार्षद संजीव पोतनीश, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डॉक्टर प्रियंवदा भसीन सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सर्वप्रथम सभी ने यह संकल्प लिया कि हम सभी मिलकर ग्वालियर को स्वच्छ बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे एवं अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगें। स्वच्छता संवाद कार्यक्रम के दौरान आयुक्त संघ प्रिय द्वारा बताया गया कि स्वच्छता संवाद कार्यक्रम 15 अप्रैल से निरंतर चलाया जा रहा है साथ ही नागरिकों को बताया गया की ग्वालियर में प्रतिदिन लगभग 600 टन कचरा निकलता है जिसमें कचरे की गाड़ी के माध्यम से ढाई सौ से तीन सौ टन कचरा अलग-अलग मिलता है जो केदारपुर प्लांट पहुंचता है शेष अन्य कचरा सेकेंडरी वाहन ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से पहुंचता है जिसे प्रथा की कारण किए जाने में समस्या होती है इसलिए आप सभी से आग्रह है कि अपने घरों का कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखें। साथी नागरिकों से अपील की गई की स्वच्छता में आप सभी का सहयोग एवं सुझाव मिलेगा तभी ग्वालियर का विकास होगा। इसके साथ-साथ ही प्लास्टिक का उपयोग न कर कपड़े से बने ठेले का उपयोग करने को कहा गया। यह भी बताया गया कि हमारे द्वारा स्वच्छता मित्रों की ट्रैकिंग जी की जाएगी कि कौन कहां किस फील्ड में कार्य कर रहा है। वार्ड 41 की पार्षद श्री मोहित जाट द्वारा द्वारा मंच से सभी नागरिकों से आग्रह किया गया कि सभी अपने घरों में कम से कम दो डस्टबिन का उपयोग करें जिसमें सुख एवं गीला कचरा अलग-अलग संकरण कर कचरे की गाड़ी में ही डालें उसके साथ ही सभी को अवगत कराया गया कि आपके द्वारा सड़क पर भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है उसके लिए डस्टबिन का प्रयोग करें एवं सभी से डस्टबिन में प्लेट डालने हेतु निवेदन करें। वार्ड क्रमांक 40 के पार्षद श्री संजीव पोतनीश द्वारा मंच के माध्यम से लोगों को बताया गया कि अपने घरों से निकलने वाला कचरा की मात्रा कम करें एवं कचरा का उपयोग करें जिससे कचरा काम होगा और स्वच्छता में सहयोग होगा अपने घरों के आसपास एवं सड़क पर कचरा ना डालें, जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों ही ठीक रहेगा। स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डॉ प्रियंवदा भसीन द्वारा लोगों से अपील की गई की स्वच्छता का संबंध स्वास्थ्य से होता है इसलिए आपका कर्तव्य है कि अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें जिससे आप और आपका परिवार स्वस्थ रहेगा और यह प्रेरणा अपने आसपास के लोगों को भी दें इसके साथ ही बताया गया कि आप खाने पीने में प्लास्टिक का उपयोग न करें प्लास्टिक कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों को उत्पन्न करता है। स्वच्छता संवाद के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अनेक नागरिकों महिलाओं एवं बुजुर्ग बच्चों ने भी स्वच्छता के लिए उनके मन में आ रहे सवालों को पूछा और अपने सुझाव भी दिए। कार्यक्रम के दौरान सभी नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।