सिरोंज (ईएमएस)। मजदूर दिवस के उपलक्षय में स्थानीय हाजीपुर सोसायटी के तुलाई केंद्र पर कांग्रेस नेता रजत गौड़ (पूर्व प्रदेश सचिव म.प्र कांग्रेस कमेटी) ने अपने साथियों के साथ मिलकर सभी मजदूरों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया ।सभी साथियों को स्वल्पाहार कराया । इस अवसर पर रजत गौड़ ने कहा कि मजदूर और किसान इस देश कि आत्मा है । मजदूर खेतों में खल्हियानों में, मजदूर फैक्ट्री में मिल में घर में सभी जगह मजदूर अपने अथक परिश्रम से अपने परिवार को अपने गाँव को,अपने क्षेत्र को,अपने प्रदेश को अपने देश को अपनी मेहनत से इस राष्ट्र को प्रगति के और ले जा रहा है ।मजदूर दिन भर मेहनत करता है । तब भी उसके चेहरे पर थकान महसूस नहीं होती वो बिना अवकाश के निरंतर साल के 365 दिन मेहनत करता है । बस मजदूर अपने काम को सर्वोपरि मानता है । मजदूर बस आप से उसका पसीना सूखने से पहले अपना पारिश्रमिक चाहता है । उसे कभी कोई सम्मान नहीं देता है । ना वो इसकी अपेक्षा रखता है । सही मायनो में हम सबको इनका सम्मान करना चाहिए ।ये हमारे देश कि रीढ़ हैं कितना भी मशीनरी का युग आ जाए ।मजदूर कि महता सदेव रहेगी ।आज जो कुछ भी सेकड़ो हज़ारो वर्ष पुरानी इमारते देखते हम कल्पना भी नहीं कर सकते कि इतनी विशाल इमारते कैसे उस युग में बनी होंगी ।इस अवसर पर रजत गौड़, बदन सिंह रघु,समिति प्रवन्धक नामदेव ,सतीश शर्मा,परशुराम,रमेश हम्माल यूनियन अध्यक्ष इरफान,अयान, फरमान,मिथुन,राकेश,रामकरण फ़ारूख़ आदि का सम्मान किया गया। ईएमएस/ सलमान खान/ 02 मई 2026