राज्य
02-May-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार लोगों के खोए हुए फोन लौटाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सिडकुल पुलिस द्वार प्रभावी करवाई कर हुए कुल 152 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, खोए मोबाइल फोन की तलाश में सीईआईआर पोर्टल अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है। पुलिस टीम ने देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर पोर्टल के माध्यम से इन मोबाइल फोन की सफल रिकवरी की। बरामद मोबाइल में कुछ फोन सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में कार्यरत बाहरी राज्यों से आए कर्मचारियों के हैं, जबकि अन्य स्थानीय निवासियों के हैं। जो लोग अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, उनके चेहरों पर थाना सिडकुल पुलिस के प्रयासों से फि़र से खुशी लौट आई। इस सराहनीय कार्य के लिए आमजन द्वारा हरिद्वार पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति को कोई लावारिस मोबाइल फोन मिलता है, तो कृपया उसे तुरंत अपने नजदीकी थाना व पुलिस चैकी में जमा कराएं और अगर फोन खोया है तो भी रिपोर्ट अवश्य ही दर्ज करें। (फोटो-09) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/02 मई 2026