चेन्नई (ईएमएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में जीत पर खुशी जतायी है। रुतुराज में मैच में अच्छे प्रदर्शन के लिए युवा कार्तिक शर्मा की जमकर प्रशंसा की है। रुतुराज ने कहा कि कार्तिक लंबे छक्के लगाने वाला खिलाड़ी है। इससे अलावा उन्होंने तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज और स्पिनर नर अहमद की कसी हुई गेंदबाजी की भी प्रशंसा की है। अंशुल ने 3 जबकि नूर ने 2 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में प्रमुख भूमिका निभाई। इस मैच में जीत के साथ ही सीएसके की प्लेऑफ के लिए संभावनाएं बढ़ी हैं। इस मैच में सीएसके के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को 159 रनों पर ही रोक दिया। सीएसके ने कप्तान रुतुराज और कार्तिक के अर्धशतकों की सहायता से 11 गेंदें शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 159 रन बनाये। सीएसके की ओर से कम्बोज ने तीन विकेट जबकि नूर ने दो विकेट लिए। इन गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से मुंबई की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पायी। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही। । सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन 11 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद उर्विल पटेल ने 12 गेंदों में तेजी से 24 रन बनाए। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने शानदार साझेदारी करते हुए स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। रुतुराज ने अपना लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया, जबकि कार्तिक शर्मा ने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक बनाकर टीम की जीत तय कर दी। मैच के बाद कप्तान रुतुराज ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जतायी। उन्होंने कहा, “हमने शुरुआत झटकों के बाद लय हासिल की।” उन्होंने अंशुल कम्बोज की तारीफ करते हुए कहा कि वह चीजों को सरल रखता है और प्रक्रिया पर टिका रहता है, उसका दिमाग एक बल्लेबाज की तरह सोचता है। रुतुराज ने नूर अहमद के प्रदर्शन की भी सराहना की, जिन्होंने कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए और बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। कार्तिक की मैच विेजेता पारी को लेकर रुतुराज काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा, “वह छक्के मारने वाला खिलाड़ी है, वह देखकर गेंदों को खेलता है।” रुतुराज ने कहा कि उसके आने से टीम संतुलन बेहतर हुआ है। गिरजा/ ईएमएस 03मई 2026