राज्य
03-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) रेस कोर्स रोड स्थित अभय प्रशाल में यूसीमास मध्य प्रदेश की 21वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन हुआ। जिसमें एबेकस एंड मेंटल अरिथमेटिक तकनीक के जरिए मैथ्स के जटिल से जटिल सवालों को चुटकियों में हल करने में माहिर यूसीमास सेंटर के बच्चों ने भाग लिया। मध्यप्रदेश के 200 से अधिक यूसीमास सेंटर्स के 5 हजार बच्चों की यह प्रतियोगिता उनकी गणित के सवालों को हल करने की स्पीड एंड एक्यूरेसी की जांच व मानसिक विकास की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इन्दौर के अभय प्रशाल के हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता में एक हाल में एक बार में 700 बच्चों ने एक साथ बैठकर प्रतियोगिता में भाग लिया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे से शुरू हुई यह प्रतियोगिता विभिन्न राउंड्स के साथ शाम 4 बजे तक चली। आनंद पुरोहित/ 03 मई 2026