नई दिल्ली (ईएमएस)। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी सीगल इंडिया लिमिटेड के संयुक्त उद्यम सीआईएल-सैम इंडिया को जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएमआरसी) से 918.04 करोड़ रुपये का एक महत्वपूर्ण ऑर्डर मिला है। यह अनुबंध जयपुर मेट्रो के फेज-2 विस्तार के डिजाइन और निर्माण कार्यों से संबंधित है। सीगल इंडिया ने रविवार को बताया कि उसके संयुक्त उद्यम सीआईएल-सैम इंडिया को यह ठेका दिया गया है। इसमें जयपुर मेट्रो फेज-2 के तहत 10.8 किलोमीटर के ऊंचे वायडक्ट और दस एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों का डिजाइन व निर्माण शामिल है। सीआईएल-एसएएम इंडिया में सीगल इंडिया की 74 फीसदी और सैम इंडिया बिल्टवेल प्राइवेट लिमिटेड की 26 फीसदी हिस्सेदारी है। परियोजना की कुल बोली लागत 918.04 करोड़ रुपए (18 फीसदी जीएसटी सहित) है, जिसे 34 महीने की समय सीमा में पूरा किया जाना है। सतीश मोरे/03मई ---