क्षेत्रीय
03-May-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। शाहपुरा थाना पुलिस ने दबिश देते हुए ऐसे गुमठी संचालक के खिलाफ कार्यवाही की है, जो प्रतिबंधित रोलींग पेपर और गोगो स्मोकिंग बेच रहा था। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन पैट्रौलिंग के दौरान मुखबीर से मिली सूचना पर बैंक आफ बडोदा व पंजाब नेशनल बैंक के पीछे जीवन काम्पलेक्स में चौरसिया पान भण्डार नामक पान की गुमठी पर पहुचें। गुमठी संचालक ने अपनी पहचान विक्की चौरसिया पिता चुन्नीलाल चौरसिया (24) निवासी शाहपुरा के रुप में बताई। तलाशी के दौरान उसकी गुमठी से बैन किये गये 19 नग गोगो स्मोकिंग पेपर बरामद हुए। पुलिस ने सामान जप्त करते हुए आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है जुनेद / 3 मई