03-May-2026
...


मुरैना (ईएमएस)| मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक जौरा के सेक्टर सुमावली में रविवार को उप निदेशक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद भोपाल अमिताभ श्रीवास्तव ने जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समिति की बैठक ग्राम पंचायत सुमावली में की। इस अवसर पर संभाग समन्वयक धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला समन्वयक सतीश सिंह तोमर, ब्लॉक समन्वयक बीडी शर्मा, प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह तोमर, सुमावली के सरपंच एवं सचिव मौजूद रहे। जन अभियान परिषद के उप निदेशक एवं चम्बल संभाग प्रभारी श्री अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि सभी को हमारा गांव हमारा तीर्थ स्थान है। समझकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। महत्वपूर्ण पांच बिंदु पर बात रखी, जिसमें धरती माता की रक्षा, बच्चों के संस्कार, उत्तम स्वास्थ्य, समरस भारत एवं सुरक्षित भारत, आय बढ़ाना अर्थात ग्रामीण क्षेत्र में लघु उद्योग स्थापित करना, सरल शब्दों में समझाया। हमें जाति-पात के बंधन को तोड़कर ऊंच-नीच के भेदभाव मिटकर कार्य करना होगा। जब सफलता हासिल होगी। जिला समन्वयक श्री सतीश सिंह तोमर ने कहा कि जौरा ब्लॉक कार्यों में अब्बल रहता है और गोल्डन ब्लॉक से सम्मानित रहा है। यह सब यहां की टीम और कुशल नेतृत्व के कारण ही संभव हो सका है। संभाग समन्वयक श्री धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि शासन की योजनाओं और अभियानों में जौरा ब्लॉक के कार्य हमेशा सराहनीय रहे हैं। चाहे वह छात्रों के एडमिशन हो या प्रस्फुटन समितियां के कार्य वह सब आपसी समन्वय से संभव है। प्रत्येक यात्रा में सराहनीय सहयोग रहता है। जल संरक्षण के लिए प्रत्येक गांव में जन जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। बीडी शर्मा द्वारा ब्लॉक में समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।