क्षेत्रीय
वैशाली, (ईएमएस)। बिहार पुलिस को वैशाली जिले में बड़ी सफलता मिली है। मिली गुप्त सूचना के आधार पर गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार तस्करी में संलिप्त गिरोह का भंडाफोड़ किया। सूचना के अनुसार, हिलालपुर चौक के पास कुछ लोग अवैध हथियार की खरीद-बिक्री करने वाले थे। इस पर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1 देशी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक नेटवर्क व अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है। - ०४ मई/२०२६/ईएमएस